हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए, कुल संख्या 86 हुई
जमात

शिमला, 18 मई हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 86 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पांचों मामले हमीरपुर जिले में सामने आए हैं, इनमें चार पुरुष और एक महिला है। ये सभी लोग हाल ही में दिल्ली और मुंबई के रेड जोन से लौटकर आए हैं।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि एक पुरुष समेत 60 वर्षीय व्यक्ति में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे ।

हमीरपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना सोनी ने कहा कि एक मामला नादौन के बूनी, एक गैलोर के फहाल, एक गॉरदू पंचायत और दो मामले मझौल सुल्तानी पंचायत में सामने आए।

इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि हमीरपुर जिले में एक मरीज स्वस्थ हुआ है।

अब तक राज्य में 45 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 37 लोग वायरस संक्रमण की चपेट में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)