एजेंसी न्यूज

नेपाल में कोविड-19 के 62 नए मामले, कुल संख्या हुई 357

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक 30,723 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है।

नेपाल में कोविड-19 के 62 नए मामले, कुल संख्या हुई 357

काठमांडू, 18 मई नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस के 62 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों संख्या बढ़कर 357 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक 30,723 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है।

नेपाल में अब तक कोविड-19 के 36 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के वक्तव्य के अनुसार, रौतहट जिले में 21 से 30 वर्ष की आयु के सात व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

बारा जिले से संक्रमण के दो मामले सामने आए जहां 28 वर्षीय एक युवती और 38 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नेपाल के कुल 77 जिलों में से 31 में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

देश के कुल सात प्रांतों में से भारत की सीमा से लगने वाले ‘प्रांत-पांच’ में कोविड-19 के सबसे अधिक 159 मरीज हैं।

कोविड-19 से होने वाली पहली मौत के बाद देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि रविवार को दो जून तक के लिए बढ़ा दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).