लॉकडाउन की वजह से नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर परिचालन 31मई तक स्थगित
यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने दी।
नोएडा, 18 मई कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चौथे चरण की वजह से नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) 31 मई तक एक्वा लाइन पर मेट्रो ट्रेनों का परिचालन नहीं करेगा।
यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने दी।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 18 मई से 31 मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। इसमें मेट्रो रेल को चलाने पर प्रतिबंध जारी रखा गया है।
माहेश्वरी ने बताया कि इस वजह से एनएमआरसी एक्वा लाइन पर मेट्रो को 31 मई तक नहीं चलाएगा।
उन्होंने बताया कि एनएमआरसी के अधिकारी व कर्मचारी नियमित सफाई, मेट्रो प्रणाली के रखरखाव तथा परीक्षण आदि का कार्य करते रहेंगे।
माहेश्वरी ने हम मेट्रो रेल चलाने के लिए अपनी तरफ से तैयार हैं लेकिन जब तक सरकार का आदेश नहीं आएगा, तब तक मेट्रो की सेवाएं निलंबित रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

