एजेंसी न्यूज

पंजाब में आरटीआई हेल्पलाइन शुरु हुई

   एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार +91 172 2864100 हेल्पलाइन नंबर के साथ बड़ी संख्या में आरटीआई सवालों के जवाब देने की व्यवस्था सूचना के अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन को अधिक प्रभावी बना देगी, ।

पंजाब में आरटीआई हेल्पलाइन शुरु हुई
जमात

चंडीगढ़, 18 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को आरटीआई-संबंधित प्रश्नों के त्वरित उत्तर पाने के इच्छुक लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की है ।

   एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार +91 172 2864100 हेल्पलाइन नंबर के साथ बड़ी संख्या में आरटीआई सवालों के जवाब देने की व्यवस्था सूचना के अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन को अधिक प्रभावी बना देगी, ।

           मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हेल्पलाइन लोगों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) में दिए गए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का पूरा उपयोग करने में सक्षम बनाएगा।

यह हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सरकारी अधिकारियों सहित सभी नागरिकों के लिए उप्लब्ध होगी।

राज्य में आरटीआई के मामलों से संबंधित पंजाब राज्य सूचना आयोग को आरटीआई अधिनियम के बारे में नागरिकों से कई तरह प्रश्व प्राप्त हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).