उत्तराखंड में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 96 हुई
कोरोना संक्रमण का ताजा मामले देहरादून, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में सामने आए हैं। सभी नये संक्रमित दूसरे प्रदेशों से लौटे थे।
देहरादून, 18 मई उत्तराखंड में सोमवार को चार और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से इस महामारी से प्रदेश में कुल पीड़ितों की संख्या 96 हो गयी।
कोरोना संक्रमण का ताजा मामले देहरादून, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में सामने आए हैं। सभी नये संक्रमित दूसरे प्रदेशों से लौटे थे।
यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, देहरादून में महाराष्ट्र से लौटी 60 वर्षीय महिला तथा 35 साल के मुंबई से लौटे एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दूसरा मामला उत्तरकाशी जिले का है जहां हाल में गुरुग्राम से लौटे एक 23 वर्षीय युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चौथा मामला हाल में दिल्ली से नैनीताल लौटी 20 वर्षीया युवती का है।
यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्थ्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, हालांकि, प्रदेश में अब तक मिले कोविड-19 मरीजों में से 52 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 43 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में एक कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक 18 सक्रिय मामले देहरादून जिले में हैं जबकि उधमसिंह नगर जिले में 15, नैनीताल जिले में छह और अल्मोडा, पौडी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले में एक-एक व्यक्ति उपचाराधीन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

