चीन कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दो अरब डॉलर की मदद करेगा
उन्होंने कहा, ‘‘हमने बिना कुछ छिपाये विश्व के साथ महामारी पर नियंत्रण और उपचार के अनुभव को साझा किया हैं।’’
चिनफिंग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चीन ने डब्ल्यूएचओ और अन्य देशों को महामारी से जुड़े सभी आंकड़े समय पर उपलब्ध कराये थे।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने बिना कुछ छिपाये विश्व के साथ महामारी पर नियंत्रण और उपचार के अनुभव को साझा किया हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने जरूरत पड़ने पर देशों की सहायता करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास किये।’’
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि दो अरब डॉलर से कोविड-19 से निपटने के प्रयासों में, विशेषकर विकासशील देशों को मदद मिलेगी।
डब्ल्यूएचओ ने 30 जनवरी को कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया था।
डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस से कई लोगों के मारे जाने के बाद 11 मार्च को इसे महामारी घोषित किया था और इसके बाद दक्षिण कोरिया, इटली, ईरान और अन्य स्थानों पर यह वायरस व्यापक पैमाने पर फैला।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

