एजेंसी न्यूज

सीडीएसएल का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत गिरा, कुल आय 6.5 प्रतिशत बढ़ी

कंपनी ने एनएसई को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 34.4 करोड़ रुपये रहा था।

सीडीएसएल का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत गिरा, कुल आय 6.5 प्रतिशत बढ़ी
जमात

नयी दिल्ली, 18 मई 18 सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) का शुद्ध लाभ मार्च 2020 में समाप्त तिमाही में 18 प्रतिशत कम होकर 28.07 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने एनएसई को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 34.4 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय साल भर पहले के 68.5 करोड़ रुपये से 6.5 प्रतिशत बढ़कर 73.5 करोड़ रुपये हो गयी है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 4.50 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश के भुगतान की सिफारिश की है।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2018-19 के 106.72 करोड़ रुपये से बढ़कर 115 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 16 प्रतिशत बढ़कर 245 करोड़ रुपये हो गयी है।

सीडीएसएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहाल वोरा ने कहा, "वित्त वर्ष 2019-20 का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में लगातार राजस्व वृद्धि के अनुरूप है। कंपनी समझती है कि अगले कुछ महीने वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण होंगे।हमें उम्मीद है कि हम इस स्थिति से मजबूत होकर उभरेंगे ... हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भी हमारी राजस्व वृद्धि बनी रहेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).