चीन में कोरोना वायरस के 28 नए मामले आए सामनें, बीजिंग ने जांच की तेज
चीन में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 24 बीजिंग से हैं. पिछले कुछ सप्ताह में राजधानी में कोविड-19 के 161 मामले सामने आए हैं, जिसके मद्देनजर सरकार ने यहां जांच तेज कर दी है और सैकड़ों उड़ानों को रद्द किया है. वहीं राष्ट्रीय रेलवे ऑपरेटर अतिरिक्त भुगतान के बिना यात्रियों को टिकट रद्द करने का मौका देगा.