खेल की खबरें | मैनचेस्टर सिटी ने आर्सनल को 3-0 से हराकर लिवरपूल का इंतजार बढ़ाया

सिटी की इस जीत ने लिवरपूल का 30 साल में पहली बार इस प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा दिया।

रहीम स्टर्लिंग ने जब पहले हाफ के इंजुरी टाइम में सिटी की तरफ से पहला गोल दागा तो उसका जश्न मनाने के लिये कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा स्टेडियम में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीने में केवल स्वास्थ्यकर्मियों के लिये ही तालियां बजी थी।

यह भी पढ़े | Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली.

आर्सनल को दूसरे हाफ के शुरू में ही झटका लगा जब डेविड लुईस को लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। सिटी को पेनल्टी मिली जिसे केविन डि ब्रूएन ने 51वें मिनट में इसे गोल में बदल दिया। फिल बोडेन ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में सिटी की तरफ से तीसरा गोल किया।

दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के इस जीत से 29 मैचों में 60 अंक हो गये हैं। अगर उसकी टीम यह मैच हार जाती तो लिवरपूल रविवार को एवर्टन पर जीत के साथ खिताब भी अपने नाम कर देता। लिवरपूल के अभी 29 मैचों में 82 अंक हैं। उसे अब खिताब के लिये दो और जीत की जरूरत है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा- वसीम अकरम और वकार युनुस की तरह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करना चाहता हूं.

इस मैच के साथ प्रीमियर लीग की तीन महीने बाद वापसी भी हुई लेकिन मैच खाली स्टेडियम में खेले गये। केवल 300 लोगों को स्टेडियम में आने की अनुमति थी जिनमें खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल थे।

आर्सनल को सातवीं हार का सामना करना पड़ा और वह 40 अंक के साथ नौवें स्थान पर बना हुआ है।

एस्टन विला और शैफील्ड यूनाईटेड के बीच खेला गया एक अन्य मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। शैफील्ड यूनाईटेड के अब 29 मैचों में 44 अंक हो गये हैं और वह छठे स्थान पर है। एस्टन विला के इतने मैचों में ही 26 अंक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)