Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 3 अप्रैल को होगा. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि पंजाब किंग्स जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (CSK vs PBKS Head To Head)
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आईपीएल में ये दोनों टीमें कुल 32 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच सीएसके ने जीते और 16 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए. आईपीएल के पिछले सीजन में की दोनों भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में दोनों टीमें दो मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे.
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है. यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है. बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है. आईपीएल में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की प्रमुख खिलाड़ी (CSK vs PBKS IPL 2026 Key Players To Watch Out): संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, नूर अहमद, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (CSK vs PBKS Mini Battle): संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, श्रेयस अय्यर और नूर अहमद के बीच टक्कर भी रोमांचक होगी. स्पिन में युजवेंद्र चहल और शिवम दुबे के बीच भी दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच सातवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (CSK vs PBKS 7th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (CSK vs PBKS 7th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch CSK vs PBKS 7th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs PBKS 7th T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, और खलील अहमद.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल.
नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY