Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली
त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अयंती रियांग अपने घर पर मृत मिली. दैनिक समाचार पत्र ‘सयंदन’ के अनुसार 16 साल की यह क्रिकेटर मंगलवार रात अपने घर की छत से फांसी पर लटकी मिली.
कोलकाता: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अयंती रियांग (Ayanti Reang) अपने घर पर मृत मिली. दैनिक समाचार पत्र ‘सयंदन’ के अनुसार 16 साल की यह क्रिकेटर मंगलवार रात अपने घर की छत से फांसी पर लटकी मिली.
मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है. चार भाई-बहनों में सबसे छोटी अयंती पिछले एक साल से त्रिपुरा की अंडर-19 महिला टीम की सदस्य थी और वह राज्य की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग के टी20 टूर्नामेंट में भी खेली थी.
यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.
वह रियांग जनजाति से ताल्लुक रखती हैं और राजधानी अगरतला से लगभग 90 किमी उदयपुर के तेनानी गांव की रहने वाली हैं. त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी खो दी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

