विदेश की खबरें | बांग्लादेश ने कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये दो दवाओं के संयोजन का नैदानिक परीक्षण शुरू किया

ढाका, 17 जून बांग्लादेश ने कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये एंटी-पेरेस्टिक और एंटीबायोटिक टीकों का बुधवार को नैदानिक परीक्षण शुरू कर दिया। इससे पहले दो दवाओं के संयोजन से बने इन टीकों को कोविड-19 रोगियों के लगाए जाने पर सकारात्मक परिणाम सामने आए थे।

बांग्लादेश स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर डायरियल डिजीज रिसर्च (आईसीसीडीआर'बी) ने कहा कि ढाका में चार अस्पतालों में कोविड-19 के 72 रोगियों पर इसका परीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़े | भारत से सीमा पर टकराव के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहा है चीन.

सेंटर ने एक बयान में कहा, ''आईसीसीडीआर ने एंटी-पेरेसिटिक दवा आईवरमेक्टिन और एंटी बायोटिक दवा डॉक्सीसाइक्लीन के संयोजन या फिर अकेले आईवरमेक्टिन की प्रभावकारिता के मूल्यांकन के लिये नैदानिक परीक्षण शुरू कर दिया है।''

बयान में कहा गया है कि वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ प्रोफेसर तारिक आलम के नेतृत्व में बांग्लादेशी डॉक्टरों की एक टीम ने इस संयोजन के इस्तेमाल का सुझाव दिया है क्योंकि जिन 60 रोगियों को यह दवाएं दी गईं, वे कुछ ही दिन में ठीक हो गए।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारत-चीन गतिरोध पर अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा-चीन पड़ोसियों को उकसा रहा, उन पर प्रहार कर रहा है.

इस बीच, रूस ने भी बुधवार को कोरोना वायरस टीके का परीक्षण शुरू कर दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि मॉस्को स्थित गमालेया अनुसंधान संस्थान ने तरल और पाउडर दो तरह के टीके विकसित किये हैं। इनका 38-38 लोगों के दो समूहों पर परीक्षण किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)