CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 3 अप्रैल को होगा. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि पंजाब किंग्स जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (CSK vs PBKS Head To Head)

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आईपीएल में ये दोनों टीमें कुल 32 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच सीएसके ने जीते और 16 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए. आईपीएल के पिछले सीजन में की दोनों भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में दोनों टीमें दो मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे.

सीएसके को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी. गुवाहटी में खेले गए उस मैच में सीएसके की टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी. ऐसे में सीएसके अपने अगले मैच में बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स के पहले मैच में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली ने प्रभावित किया था. कूपर कोनोली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 72 रन बनाए थे. कूपर कोनोली अपने प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच सातवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (CSK vs PBKS 7th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (CSK vs PBKS 7th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch CSK vs PBKS 7th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs PBKS 7th T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, और खलील अहमद.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल.

नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.