ईटानगर, 17 जून पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प को लेकर अरूणाचल प्रदेश के नेताओं, अग्रणी छात्र संगठनों सहित आम लोगों ने चीन की निंदा की है। चीन के नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए लोगों ने केंद्र से एहतियाती कदम भी उठाने का अनुरोध किया है।
अरूणाचल प्रदेश में चीन से लगी 3488 किलोमीटर की सीमा है ।
यह भी पढ़े | भारत-चीन टकराव पर अमेरिका की पैनी नजर, कहा- अभी मध्यस्थता करने की कोई औपचारिक योजना नहीं.
अरूणाचल के कुछ लोगों ने कहा, ‘‘हम अरूणाचल के वासी हैं और एक दूसरे को जय हिंद कहकर अभिवादन करते हैं । ’’
उन्होंने राज्य में चीन के घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम बनाने के लिए केंद्र से एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़े | लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों को शरद पवार ने दी श्रद्धांजलि.
अरूणाचल पूर्व संसदीय सीट से भाजपा सांसद तपिर गाओ ने कहा, ‘‘अरूणाचल के देशभक्त लोग चीन के अमानवीय कदम पर तीखी प्रतिक्रिया जता रहे हैं । ’’
उन्होंने केंद्र से अरूणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया।
राज्य में शीर्ष छात्र संगठन ऑल अरूणाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन (एएपीएसयू) ने गलवान में झड़प की निंदा करते हुए सामाजिक-आर्थिक रूप से चीन का बहिष्कार करने की अपील की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY