औरंगाबाद, 17 जून महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक कुत्ते के मुंह से एक शिशु का सिर बरामद होने के 49 दिनों बाद पुलिस ने उसकी मां, उसके (इस महिला के) माता-पिता और उसके पुरूष मित्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके इस रहस्य को सुलझा लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार यह जानकारी दी।
जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह बच्चा 34 साल की इस महिला और 38 साल के उसके प्रेमी के बीच रिश्ते से पैदा हुआ तथा 29 अप्रैल को जन्म लेने के दो घंटे बाद ही उसे दफना दिया गया।
यह भी पढ़े | झारखंड में आज कोरोना के 56 नए मामले सामने आए, 1 की मौत : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
यह मामला तब सामने आया जब 29 अप्रैल को औरंगाबाद के राजा बाजार इलाके में पुलिस ने एक आवारा कुत्ते के मुंह से उसका सिर बरामद किया।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सिटी चौक पुलिस ने मंगलवार को शिशु की मां समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।’’
यह भी पढ़े | राजस्थान निजी बस ऑपरेटरों का तीन महीने का वाहन कर माफ.
अधिकारी के अनुसार इस महिला का अन्य आरोपी हरीशकुमार के साथ रिश्ता था। अब शिशु के पितृत्व का परीक्षण किया जा रहा है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ महिला ने समय से पूर्व बच्चा गिराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पायी और उसने बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया। यह शिशु 29 अप्रैल को दो बजे पैदा हुआ। अगले दो घंटे में आरोपियों ने उसे मार डाला और धवाली मोहल्ला इलाके में उसके घर के सामने शेड में दफना दिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY