CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पहले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी और वह अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs PBKS 7th T20 Match Playing)

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी. ऐसे में टीम अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. दोनों टीमों ने 16-16 मैच जीते हैं, जिससे दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था. कूपर कोनोली ने डेब्यू मैच में नाबाद 72 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया था. वहीं, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं.

नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.