Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Satta Bazar Favorite Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना पंजाब किंग्स से 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. सीएसके को अपने पहले मैच में हार मिली थी, जबकि पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती मैच में जीत दर्ज की थी. ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.
पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस को हराकर इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीता था. वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के हाथों एक करारी हार का सामना करना पड़ा था; अब वे वापसी करने की कोशिश करेंगे. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (CSK vs PBKS Head To Head)
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आईपीएल में ये दोनों टीमें कुल 32 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच सीएसके ने जीते और 16 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए. आईपीएल के पिछले सीजन में की दोनों भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में दोनों टीमें दो मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे.
सीएसके को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी. गुवाहटी में खेले गए उस मैच में सीएसके की टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी. ऐसे में सीएसके अपने अगले मैच में बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स के पहले मैच में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली ने प्रभावित किया था. कूपर कोनोली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 72 रन बनाए थे. कूपर कोनोली अपने प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म (CSK vs PBKS Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन पंजाब किंग्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY