Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना पंजाब किंग्स से 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. सीएसके को अपने पहले मैच में हार मिली थी, जबकि पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती मैच में जीत दर्ज की थी. ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.
पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस को हराकर इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीता था. वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के हाथों एक करारी हार का सामना करना पड़ा था; अब वे वापसी करने की कोशिश करेंगे. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (CSK vs PBKS Head To Head)
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आईपीएल में ये दोनों टीमें कुल 32 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच सीएसके ने जीते और 16 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए. आईपीएल के पिछले सीजन में की दोनों भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में दोनों टीमें दो मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे.
सीएसके को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी. गुवाहटी में खेले गए उस मैच में सीएसके की टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी. ऐसे में सीएसके अपने अगले मैच में बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स के पहले मैच में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली ने प्रभावित किया था. कूपर कोनोली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 72 रन बनाए थे. कूपर कोनोली अपने प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेंगे.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को 400 टी20 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 100 आईपीएल छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे को 4000 रन पूरे करने के लिए 46 रन की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे को 250 छक्के पूरे करने के लिए 2 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को 200 मैच पूरे करने के लिए एक मैच खेलने की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज नूर अहमद को 50 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को 500 रन पूरे करने के लिए 18 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर कूपर कोनोली को 1000 रन पूरे करने के लिए 58 रन की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज नेहल वढेरा को 100 चौके पूरे करने के लिए 7 चौकों की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह को 100 मैच पूरे करने के लिए एक मैच खेलने की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 600 चौके पूरे करने के लिए 3 चौकों की आवश्यकता है.
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 10 अर्धशतक पूरे करने के लिए एक अर्धशतक की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 100 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की दरकार है.
नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY