LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lahore Qalandars vs Multan Sultans, Pakistan Super League 2026 11th Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 11वां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (LHQ vs MS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा है. लाहौर कलंदर्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करने के इरादे से उतरी है. वहीं, मुल्तान सुल्तांस ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है और अपने दोनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

मुल्तान सुल्तांस की टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर बेहतरीन संतुलन दिखाया है. स्टीवन स्मिथ और शान मसूद बल्लेबाजी में टीम को मजबूती दे रहे हैं. वहीं, मोहम्मद नवाज और मोहम्मद वसीम जूनियर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लाहौर कलंदर्स की टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. टीम के लिए फखर जमान और अब्दुल्ला शफीक से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, शाहीन अफरीदी की कप्तानी में गेंदबाजी आक्रमण में हारिस रऊफ और मुस्तफिजुर रहमान अहम साबित हो सकते हैं.

लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lahore Qalandars Cricket Team vs Multan Sultans Cricket Team Match Scorecard)

स्टीवन स्मिथ, शान मसूद, एश्टन टर्नर, फखर जमान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसके अलावा फखर जमान और मोहम्मद वसीम जूनियर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, स्टीवन स्मिथ और शाहीन अफरीदी के बीच टक्कर भी रोमांचक होगी. इसके अलावा सिकंदर रजा और मोहम्मद नवाज के बीच भी दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

नोट: लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.