एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 161 नए मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 161 न1ए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 11,244 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 161 नए मामले सामने आये
जियो

भोपाल, 17 जून मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 161 न1ए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 11,244 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों के मौत की पुष्टि हुई है जिससे इस घातक वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 482 हो गयी है।

यह भी पढ़े | भारत-चीन टकराव पर अमेरिका की पैनी नजर, कहा- अभी मध्यस्थता करने की कोई औपचारिक योजना नहीं.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार और सागर में दो मरीजों के मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 182 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 67, भोपाल में 73, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 18, जबलपुर में 13, देवास में 10, मंदसौर में नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों को शरद पवार ने दी श्रद्धांजलि.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,091 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 01:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).