देश की खबरें | झारखंड में कोरोना वायरस से चार और मौतें, 313 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से जमशेदपुर, हजारीबाग, गोड्डा और रामगढ़ में एक-एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण के 313 नये मामले सामने आये हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में कोविड-19 महामारी के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5096 हो गयी।