मुम्बई, 17 जुलाई कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के करीब एक सप्ताह बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऐश्वर्या (46) और आराध्या (आठ) रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थीं। उससे एक दिन पहले ऐश्वर्या के ससुर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके पति अभिषेक ब्च्चन कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे।
यह भी पढ़े | म्यांमार-भारत सीमा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
रविवार से मां-बेटी घर में ही पृथक-वास में थीं।
अस्पताल के सूत्रों ने कहा, ‘‘ ऐश्वर्या और आराध्या को आज नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे ठीक हैं।’’
यह भी पढ़े | गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगे आरोप झूठ, उन्हें बदनाम करने की कोशिश: बीजेपी.
एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘ ऐश्वर्या को चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत थी।’’
अमिताभ (77) और अभिषेक (44) भी नानावती अस्पताल के पृथक वार्ड में हैं।
संक्रमण का पता चलने के बाद से ही अमिताभ सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अपनी तबीयत की जानकारी देते रहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY