बकरीद को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते आगामी बकरीद सामान्य रूप से मनाया जाना चाहिए और उन्होंने लोगों से दिशानर्देशों का पालन करने का आह्वान किया. इस सप्ताह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, देशमुख और अन्य मंत्रियों ने इस महीने के आखिर में आ रही बकरीद को लेकर एक बैठक की थी एवं उसके बाद दिशानिर्देश जारी किये गये थे. एक सरकारी बयान के अनुसार देशमुख ने कहा, कोविड-19 महामारी के चलते इस साल बकरीद सामान्य रूप से मनाया जाना चाहिए. राज्य सरकार ने एक बार फिर कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी है तथा लोगों को मस्जिदों में नहीं बल्कि घरों में ही नमाज अदा करनी चाहिए.
मुंबई:- महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते आगामी बकरीद सामान्य रूप से मनाया जाना चाहिए और उन्होंने लोगों से दिशानर्देशों का पालन करने का आह्वान किया. इस सप्ताह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, देशमुख और अन्य मंत्रियों ने इस महीने के आखिर में आ रही बकरीद को लेकर एक बैठक की थी एवं उसके बाद दिशानिर्देश जारी किये गये थे. एक सरकारी बयान के अनुसार देशमुख ने कहा, कोविड-19 महामारी के चलते इस साल बकरीद सामान्य रूप से मनाया जाना चाहिए. राज्य सरकार ने एक बार फिर कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी है तथा लोगों को मस्जिदों में नहीं बल्कि घरों में ही नमाज अदा करनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि कुर्बानी के जानवर ऑनलाइन या फोन पर खरीदे जाएं क्योंकि इससे संबंधित बाजार बंद रहेंगे और यह कि ‘कुर्बानी’ प्रतीकात्मक हो. सरकार ने कहा कि बकरीद के दौरान भी निषिद्ध क्षेत्रों में पाबंदियों में कोई ढील नहीं होगी तथा लोगों को त्योहार के दिन सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा नहीं होने का निर्देश दिया जाता है. स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा घोषित सारे दिशानिर्देशों का पालन किया जाना चाहिए.
ANI का ट्वीट:-
बकरी ईद साधेपणाने साजरी करावी!
शासनाच्या मार्गदर्शक सूचना; pic.twitter.com/LLMYWyNs0i
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 17, 2020
बता दें कि महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 8,308 नये मामले सामने आने से शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,92,589 हो गई. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

