देश की खबरें | दक्षिण मुंबई में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 10 हुई

मुंबई, 17 जुलाई मुंबई के फोर्ट इलाके में इमारत ढह जाने की घटना में शुक्रवार शाम 32 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद मृतकों की संख्या 10 हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना में घायल हुए दो लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | लालू यादव का नीतीश कुमार पर हमला, सुशील मोदी ने किया पलटवार.

दरअसल, फोर्ट इलाके में छह मंजिली इमारत भानुशाली का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को शाम पौने पांच बजे धंस गया था जिसमें दो लोगों की तत्काल मौत हो गई थी।

इससे पहले, बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि तीन और व्यक्तियों को बृहस्पतिवार आधी रात को अस्तपाल में मृत घोषित कर दिया गया था जिन्हें दुर्घटनास्थल पर मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया था। 62 साल की एक महिला की शुक्रवार सुबह मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Earthquake in Andaman and Nicobar Islands: दूसरी बार भूकंप से दहला अंडमान निकोबार, रिक्टर पैमाने पर 5.0 थी तीव्रता.

अधिकारियों के अनुसार इस वृद्ध महिला को मलबे से निकालकर जे जे अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बीएमसी सूत्रों के अनुसार इस इमारत के कुछ हिस्से को मरम्मत के लिए महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने खाली करवाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)