गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या पर सीएम केजरीवाल ने यूपी सरकार को घेरा, बोले- दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले
केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, "अपनी भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या हमारी कानून व्यवस्था पर बहुत सारे सवाल खड़े करती है." उन्होंने कहा, "विक्रम जोशी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए."