विदेश की खबरें | भारतीय मूल की नर्स सिंगापुर के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में 53 वर्षीय भारतीय मूल की एक नर्स को कोविड-19 की लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर अपनी सेवाएं देने के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
सिंगापुर, 22 जुलाई सिंगापुर में 53 वर्षीय भारतीय मूल की एक नर्स को कोविड-19 की लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर अपनी सेवाएं देने के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि कला नारायणसामी उन पांच नर्सो में शामिल हैं, जिन्हें सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के वैश्विक स्तर पर मामले 1.4 करोड़ से ज्यादा : जॉन्स हॉपकिंस.
इन सभी को राष्ट्रपति हलीमा याकूब द्वारा हस्ताक्षर प्रमाणपत्र, एक ट्रॉफी और 10,000 सिंगापुरी डॉलर दिए गए।
नारायणसामी ‘वुडलैंड्स हेल्थ कैंपस ऑफ नर्सिंग’ की उप निदेशक हैं और उन्हें संक्रमण नियंत्रण के तरीकों का उपयोग करने के लिए सम्मानित किया गया है। इन तरीकों को उन्होंने 2003 में सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) फैलने के दौरान सीखा था।
यह भी पढ़े | अब चीन का ब्रिटेन से पंगा, हांगकांग को लेकर दी धमकी.
‘चैनल न्यूज एशिया’ ने नारायणसामी के हवाले से कहा , ‘‘ हमने जो भी सार्स के दौरान सीखा, उसका इस्तेमाल अब कर सकते हैं।’’
नारायणसामी अभी ‘वुडलैंड्स हेल्थ कैंपस’ की योजना के साथ जुड़ी हैं, लो 2022 में खुलेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालयों के अनुसार देश में कोविड-19 के 48,744 मामले हैं और इससे 27 लोगों की जान चुके है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

