देश की खबरें | साइ ने 32 विदेशी कोचों का अनुबंध अगले साल सितंबर अंत तक बढ़ाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को 11 खेलों के 32 विदेशी कोचों का अनुबंध अगले साल सितंबर के आखिर तक बढ़ा दिया है ताकि तोक्यो ओलंपिक तक खिलाड़ियों की अभ्यास में निरतंरता बनी रहे।

इन 32 में से शीर्ष कोच जैसे मुक्केबाजी में सैंटियागो निएवा और रफाएल बर्गामास्को, पुरूष हॉकी में ग्राहम रीड और निशानेबाजी में पावेल स्मिरनोव शामिल हैं। इनमें से कई कोचों का अनुबंध इस साल सितंबर में समाप्त होना था।

यह भी पढ़े | उत्तारखंड: पिथैरागढ़ जिले के तांगा गांव में भूस्खलन के बाद सर्च ऑपरेशन जारी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राष्ट्रीय फुटबॉल कोच इगोर स्टिमक का अनुबंध भी बढ़ा दिया गया, हालांकि इसका ओलंपिक से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें पिछले साल मई में दो साल के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया गया था।

इस महीने के शुरू में खेल मंत्रालय ने कहा था कि सभी विदेशी कोचों के अनुबंध अगले साल सितंबर के अंत तक बढ़ा दिये जायेंगे।

यह भी पढ़े | तेलंगाना: सीएम के. चंद्रशेखर राव ने फैसला, स्वतंत्रता दिवस पर अच्छे आचरण वाले कैदियों को करेंगे रिहा.

साइ ने कहा कि यह फैसला तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिये लिया गया कि वे अपनी ट्रेनिंग जारी रख सकें क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते इन खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक के एक साल तक स्थगित होने से कुछ कोचों को बरकरार रखना जरूरी हो गया ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह से मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक नये कोच को खिलाड़ी को समझने में समय लगता है और खिलाड़ी को कोच की ट्रेनिंग प्रक्रिया को समझने के लिये समय की जरूरत होती है। हमारे पास इसका समय नहीं है। ’’

साइ के एक सूत्र ने पीटीआई- से कहा कि करार की सभी शर्तें पहले की तरह समान हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)