मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जानेवाले आमिर खान ने भी आज बासु चटर्जी को याद करते हुए ट्विटर पर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स सोशल मीडिया पर इन दिनों अपनी हॉटनेस से बवाल मचा रही हैं. गैब्रिएला ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो सिल्वर कलर की टॉप में बेहद हॉट अंदाज में नजर आईं
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 31 मई को निधन हो गया. उनके मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है. खासतौर पर उनके भाई साजिद खान और उनका पूरा परिवार जो अपने इस सदस्य को खोकर पूरी तरह से गम में डूबा हुआ है.
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने समय की मांग को समझते हुए उनकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. रोहित ने मुंबई के जुहू इलाके में तैनात अफसरों के लिए स्पेशल रूम की सुविधा मुहैया कराई ताकि वें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें और अपनी भी रक्षा कर सकें.
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की आज पुण्यतिथि है. ऐसे में उनके सभी चाहनेवाले और करीबी उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं.
ट्विटर पर देखा गया कि #JusticeForChutki काफी ट्रेंड कर रहा है. ट्विटर पर इस बात को लेकर चर्चा की जा रही है कि कार्टून 'छोटा भीम' में भीम की शादी ढोलकपुर की राजकुमार इंदुमती से हुई और ना कि चुटकी से. जबकि चुटकी भीम के लिए ही बनी हुई है और इन दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है.
केरल में गर्भवती हथिनी की क्रूर हत्या से पूरा देश भड़का हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना को लेकर अपनी आवाज उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है.
हाल ही में अपने कीर्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो किस प्रकार की लड़की के साथ शादी करना चाहते हैं. कार्तिक ने कहा कि वो दीपिका पादुकोण जैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं.
चक्रवात तूफान के चलते मुंबई हाई अलर्ट पर है और ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वें अपने घरों से बाहर न निकलें और परिवार के साथ सुरक्षित रहें. अब चक्रवात तूफान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की जा रही है और ऐसे में कुछ लोगों ने इसे लेकर सोनू सूद पर मजेदार मीम बना दिया.
बॉलीवुड के वेटरन गीतकार अनवर सागर का निधन हो गया है. अनवर ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड की कई पॉपुलर फिल्मों के लिए गानें लिखे हैं. उन्होंने सॉन्ग 'वादा रहा सनम (खिलाड़ी- 1992) जिसमें अक्षय कुमार और आयशा झुलका लीड रोल में थी, उसके लिए बोल लिखे थे.
केरल में एक गर्भवती हथिनी को बम से भरा अनानास खिलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद लोगों भड़क उठे हैं. जिस प्रकार से उस लाचार हथिनी को मारा गया उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई है.
अनन्या पांडे ने आज सोशल मीडिया पर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है जिसमें वो अपने फैंस से अपील कर रही हैं कि प्रकृति और इसके जीवों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करें.
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर के शादी की सालगिरह के मौके पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मंगलवार को सोशल मडिया के जरिए बधाई दी है. श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 2 जून, 1996 को शादी की थी.
अक्षय कुमार ने आज चक्रवात तूफान के खिलाफ लोगों को आगाह करते हुए अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया है. इस वीडियो में अक्षय लोगों को अलर्ट करते हुए सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं. अक्षय ने लोगों को हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि मुंबईकर किसी से डरनेवालों में से नहीं हैं और हम सब मिलकर इसका डटकर मुकाबला करेंगे.
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर रंजीत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में वो अपनी बेटी के साथ मजेदार अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
अभिनेत्री मंदाना करीमी ने उस वाकये को याद किया जब एक नए वेब सीरीज 'द कसीनो' के लिए पोल डांस का अभ्यास करते हुए वह चोटिल हो गई थीं. मंदाना ने कहा, "मैंने पोल डांस के ²श्य के लिए दो दिनों तक अभ्यास किया था.
मधुबनी बिहार की रहने वाली मैथिली ने इंटरनेट क जरिए पानी लाइव परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीता. उन्होंने कई सारी भाषाओं में लोकगीत, बॉलीवुड गीत, ग़ज़ल गाकर लोगों का दिल जीता. अब उन्होंने हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'टाइटैनिक' का सबसे हिट गाना 'माय हार्ट विल गो ऑन' गाया है जिसका वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर शेयर किया है.
अक्षय कुमार का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो देश का एक आम नागरिक बनकर कोरोना वायरस से निपटने की सलाह दे रहे हैं. इस वीडियो को प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने यूट्यूब पर शेयर किया है जिसमें अक्षय के साथ एक्टर अतुल श्रीवास्तव नजर आ रहे हैं.
क्या आप जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं भी थी जिन्होंने सलमान के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की. सलमान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बावजूद भी वो फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम हासिल नहीं कर पाई हैं.
गृह प्रवेश की पूजा होने के बाद कंगना अपने भांजे पृथ्वीराज चंदेल के साथ मस्ती कर रही हैं. ये बात सभी जानते हैं कि कंगना अपनी बहन रंगोली के बेटे पृथ्वीराज के प्रति काफी स्नेह रखती हैं और ऐसे में उनके साथ अक्सर उनकी फोटोज भी देखने को मिली हैं.