बॉलीवुड

Cyclone Nisarga को वापस भेजेंगे सोनू सूद? फैन के इस Meme का एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

चक्रवात तूफान के चलते मुंबई हाई अलर्ट पर है और ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वें अपने घरों से बाहर न निकलें और परिवार के साथ सुरक्षित रहें. अब चक्रवात तूफान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की जा रही है और ऐसे में कुछ लोगों ने इसे लेकर सोनू सूद पर मजेदार मीम बना दिया.

Cyclone Nisarga को वापस भेजेंगे सोनू सूद? फैन के इस Meme का एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
सोनू सूद (Photo Credits: Twitter)

Cyclone Nisarga: चक्रवात तूफान के चलते मुंबई (Mumbai) हाई अलर्ट पर है और ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वें अपने घरों से बाहर न निकलें और परिवार के साथ सुरक्षित रहें. अब चक्रवात तूफान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की जा रही है और ऐसे में कुछ लोगों ने इसे लेकर सोनू सूद (Sonu Sood) पर मजेदार मीम (Memes) बना दिया. कुछ फैंस ने कहा कि लॉकडाउन में मजदूरों को उनके घर भेजने वाले सोनू इस तूफान को भी वापस भेज सकते हैं.

लोगों ने कई सारे मजेदार मीम्स ट्विटर पर शेयर करते हुए सोनू सूद से मजाकिया अंदाज में अपील की और कहा कि वो वें चक्रवात तूफान को उसके घर भेज दें. सोनू की जब इस मीम पर नजर पड़ी तो वो भी खुदको रोक नहीं पाए. सोनू ने इस मीम का जवाब देते हुए लिखा, "इसको भी छोड़ कर आता हूँ".

इसी के साथ दूसरे यूजर का जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, "हमपर एक बड़ी शक्ति है जो हमारी रक्षा कर रही है."

ये भी पढ़ें: इसी तरह अन्य लोगों ने भी कई सारे ट्वीट्स किये हैं. ये भी पढ़ें: भगवान के मंदिर में सोनू सूद की फोटो रख आरती कर रहा था शख्स, एक्टर ने वीडियो देखकर दिया ये जवाब

आपको बता दें कि चक्रवात तूफान ने अलीबाग में दस्तक दे दी है और इसके बाद अगले तीन घंटे तक इसका कहर जारी रहेगा. इसके अलावा आईएमडी (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये तूफान महाराष्ट्र तट के बेहद करीब है और अगले कुछ घंटों में मुंबई और ठाणे पहुंच सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).