वाजिद खान को याद करके भावुक हुए भाई साजिद खान, फोटो शेयर करके लिखा- लोग मुझमें तुम्हें देखेंगे मेरे भाई
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 31 मई को निधन हो गया. उनके मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है. खासतौर पर उनके भाई साजिद खान और उनका पूरा परिवार जो अपने इस सदस्य को खोकर पूरी तरह से गम में डूबा हुआ है.
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान (Wajid Khan) का 31 मई को निधन हो गया. उनके मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है. खासतौर पर उनके भाई साजिद खान (Sajid Khan) और उनका पूरा परिवार जो अपने इस सदस्य को खोकर पूरी तरह से गम में डूबा हुआ है. भाई साजिद खान ने आज वाजिद को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है और उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
साजिद ने इंस्टाग्राम पर भाई वाजिद खान के साथ अपनी एक कैंडिड फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे जान मेरा ईमान, हां मेरी शान तुझपर मेरी जिंदगी कुर्बान मेरे भाईजान. लोग मुझमें तुम्हें देखेंगे मेरे भाई और मैं हमेशा तुम्हारी तरह चलूंगा. तुम्हें बेहद मिस कर रहा हूं मेरे भाई वाजिद."
ये भी पढ़ें: Wajid Khan Death: वाजिद खान के मौत की खबर पाकर भावुक हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर लिख दी ये बात
साजिद और वाजिद की इस म्यूजिकल जोड़ी ने मिलकर बॉलीवुड के कई हिट गानें बनाए थे. हाल ही में इन्होने सलमान खान (Salman Khan) का सॉन्ग 'भाई भाई' (Bhai Bhai) भी कंपोज किया था. वाजिद के निधन पर सलमान ने ट्विटर पर एक मैसेज पोस्ट करते हुए उनके प्रति अपन शोक व्यक्त किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

