गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करके भावुक हुए रितेश देशमुख, फोटो शेयर करके लिखा ये इमोशनल नोट
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की आज पुण्यतिथि है. ऐसे में उनके सभी चाहनेवाले और करीबी उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं.
Gopinath Munde Death Anniversary: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे (Gopinath Munde) की आज पुण्यतिथि है. ऐसे में उनके सभी चाहनेवाले और करीबी उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी आज सोशल मीडिया पर एक ट्वीट लिखकर उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाया.
रितेश ने ट्विटर पर अपने पिता विलासराव देशमुख (Vilasrao Deshmukh) और गोपीनाथ मुंडे की पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "गोपीनाथ मुंडे जी को याद करते हैं- वो लोकनेता था- अपनी पीठ पर उनकी थपकी को हमेशा मिस करूंगा." अपने इस ट्वीट में उन्होंने गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को भी टैग किया है.
Remembering #GopinathMunde ji - He was a true mass leader. - will always remember his kind pat on my back Miss him - 🙏🏽 @Pankajamunde pic.twitter.com/b9txbcWNei
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 3, 2020
आपको बता दें कि गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र में बीजेपी (BJP) के दिग्गज नेता माने जाते थे. साल 2014 में जब वो 64 साल के थे तब नई दिल्ली में सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

