बॉलीवुड

श्रीदेवी-बोनी कपूर की शादी सालगिरह पर बेटी जाह्नवी कपूर ने पोस्ट की ये Throwback फोटो

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर के शादी की सालगिरह के मौके पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मंगलवार को सोशल मडिया के जरिए बधाई दी है. श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 2 जून, 1996 को शादी की थी.

श्रीदेवी-बोनी कपूर की शादी सालगिरह पर बेटी जाह्नवी कपूर ने पोस्ट की ये Throwback फोटो
श्रीदेवी और बोनी कपूर (Photo Credits: Instagram)

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) और बोनी कपूर (Boney Kapoor) के शादी की सालगिरह के मौके पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने मंगलवार को सोशल मडिया के जरिए बधाई दी है. श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 2 जून, 1996 को शादी की थी. जाह्नवी कपूर ने एक मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की है जिसमें श्रीदेवी बोनी कपूर को गले लगाए नजर आ रही हैं.

जाह्नवी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "शादी की सालगिरह मुबारक हो."पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी और संजय कपूर ने रेड हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है.

 

View this post on Instagram

 

Happy Anniversary ❤️

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

ये भी पढ़ें: शादी से पहले प्यार में नहीं पड़ना चाहती थी श्रीदेवी, एक्ट्रेस का पुराना Video हुआ Viral

इसमें कोई दोराय नहीं कि श्रीदेवी के निधन के बाद भी उनका परिवार उन्हें बेहद मिस करता है. खास तौर पर उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर. जाह्नवी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ अपनी फोटोज शेयर करके उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाती आई हैं.

बात करें फिल्मों की तो जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'रूही अफजाना' में राजकुमार राव संग नजर आएंगी. इस फिल्म के अलावा वो 'गुंजन सक्सेना बायोपिक' में भी नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).