बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने शेयर की मृत गर्भवती हथिनी की तस्वीर, लिखा- ये अमानवीय है, दोषियों को कड़ी सजा दो 

केरल में गर्भवती हथिनी की क्रूर हत्या से पूरा देश भड़का हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना को लेकर अपनी आवाज उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है.

अक्षय कुमार ने शेयर की मृत गर्भवती हथिनी की तस्वीर, लिखा- ये अमानवीय है, दोषियों को कड़ी सजा दो 
अक्षय कुमार ने शेयर की मृत गर्भवती हथिनी की तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Pregnant Elephant Fed Pineapple Stuffed with Crackers and Killed in Kerala: केरल में गर्भवती हथिनी की क्रूर हत्या से पूरा देश भड़का हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना को लेकर अपनी आवाज उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है. अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आज ट्विटर पर एक ट्वीट लिखकर उस हथिनी के लिए इंसाफ की मांग की है.

अक्षय ने ट्विटर पर इस हथिनी के शव की तस्वीर को सहरे करते हुए लिखा, "शायद जानवर कम जंगली हैं और हम इंसानों में इंसानियत कम है. उस हथिनी के साथ जो हुआ वो दिल दहला देने वाला, अमानवीय और अस्वीकार्य है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. #सभी के प्राण मायने रखते हैं."

आपको बता दें कि जॉन अब्राहम, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, दिया मिर्जा समेत कई लोगों ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई है. ये भी पढ़ें: गर्भवती हथिनी की क्रूर हत्या पर भड़के जॉन अब्राहम, सोशल मीडिया पर शेयर की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

आज इस घटना को लेकर आश्वासन देते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कहा, "गर्भवती हथिनी की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा."

उल्लेखनीय है कि केरल में एक गर्भवती हथिनी को अनानास में बम रखकर खाने को दिया गया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई. इस घटना के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग भड़क उठे और आज सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).