Golmaal 5: क्या अमिताभ बच्चन की 'दो और दो पांच' की रीमेक है रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’? निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी
निर्देशक रोहित शेट्टी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि 'गोलमाल 5' साल 1980 की फिल्म 'दो और दो पांच' से प्रेरित है. प्रोडक्शन हाउस ने इसे लेकर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है.
- Read in
- English
मुंबई: मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Filmmaker Rohit Shetty) ने अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है. सोमवार को रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन हाउस ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह गलत बताया, जिनमें दावा किया गया था कि यह फिल्म अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शशि कपूर (Shashi Kapoor) की 1980 की क्लासिक फिल्म 'दो और दो पांच' (Do Aur Do Paanch) की रीमेक या उससे प्रेरित है.
सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैल रही खबरों को 'भ्रामक' बताते हुए 'रोहित शेट्टी पिक्चरज़' ने एक सख्त स्पष्टीकरण जारी किया है. बयान में कहा गया, 'हम उन खबरों का खंडन करते हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि गोलमाल 5 फिल्म 'दो और दो पांच' पर आधारित है। ये रिपोर्ट्स तथ्यहीन हैं.'
प्रोडक्शन टीम ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी फैलाने वाले पोर्टल अपने लेखों को हटा लें या उनमें सुधार करें, अन्यथा फिल्म की छवि बनाए रखने के लिए कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. यह भी पढ़ें: ‘Ramayana’: 'रामायण' से रिप्लेसमेंट की खबरों पर विक्रांत मैसी का करारा जवाब, बोले- 'मैं कभी इस फिल्म का हिस्सा था ही नहीं'
'गोलमाल 5' की स्टारकास्ट और अक्षय कुमार की एंट्री
हालांकि फिल्म की कहानी को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन 'गोलमाल 5' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. चर्चा है कि इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. यह पहली बार होगा जब अक्षय इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनेंगे.
फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी की वापसी की उम्मीद है. साथ ही करीना कपूर खान के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबरें हैं.
रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5', 'दो और दो पांच' की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
View this post on Instagram
सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी का सफर
साल 2006 में 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से शुरू हुआ यह सफर बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रैंचाइजी बन चुका है. इसकी आखिरी फिल्म 'गोलमाल अगेन' (2017) ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था.
'गोलमाल 5' की शूटिंग और रिलीज को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म के साल 2027 में बड़े पर्दे पर आने की संभावना है. रोहित शेट्टी वर्तमान में अपनी कॉप यूनिवर्स की व्यस्तताओं के बाद इस मेगा कॉमेडी प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2026 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

