देश

वाराणसी में अंडरगारमेंट्स चोरी का वीडियो वायरल: तीन महिलाएं सीसीटीवी में कैद, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप (Watch Video)

वाराणसी के लहुराबीर इलाके में एक होजरी की दुकान से करीब 10,000 रुपये के अंडरगारमेंट्स चोरी करने का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक महिला व्यापार नेता की पहचान होने के बाद विवाद बढ़ गया है.

वाराणसी में अंडरगारमेंट्स चोरी का वीडियो वायरल: तीन महिलाएं सीसीटीवी में कैद, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप (Watch Video)
अंडरगारमेंट्स चोरी का वीडियो वायरल (Photo Credits: X)

वाराणसी: धर्म नगरी वाराणसी (Varanasi) के लहुराबीर इलाके ( Lahurabir Area) में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना ने स्थानीय व्यापारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है. एक नामी होजरी (Amanate Hosiery) दुकान में खरीदारी के बहाने घुसी तीन महिलाओं पर करीब 10,000 रुपये के अंडरगारमेंट्स (अंतःवस्त्र) चोरी (Undergarment Theft) करने का आरोप लगा है. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. यह भी पढ़ें: Theft in Ulhasnagar: उल्हासनगर में अजीब चोर! चोरी के लिए बिना कपड़ों के दूकान में घुसा, मोबाइल चुराने के बाद शौच करके भी गया (Watch Video)

दुकान में ग्राहक बनकर आई थीं महिलाएं

यह घटना 24 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:00 बजे की है। लहुराबीर स्थित 'अमानते होजरी' के मालिक सुदीप सिंह के अनुसार, तीन महिलाएं दुकान में सामान देखने के बहाने दाखिल हुईं. जब स्टाफ अन्य ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त था, तभी इन महिलाओं ने मौका पाकर कीमती अंतःवस्त्रों के पैकेट पार कर दिए.

सुदीप सिंह ने चेतगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज के तीन क्लिप पुलिस को सौंपे हैं. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है.

वाराणसी में अंडरगारमेंट्स की चोरी

फुटेज में महिला व्यापार नेता की पहचान से मचा बवाल

मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने दावा किया कि चोरी करने वाली महिलाओं में से एक वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी हैं. व्यापारिक हलकों में इस पहचान के उजागर होने के बाद चर्चाओं और आरोपों का दौर शुरू हो गया है. यह भी पढ़ें: MP के छतरपुर में दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 7 लाख रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुआ नाबालिग चोर; देखें VIDEO

आरोपी पक्ष की सफाई और पुलिस की कार्रवाई

इन गंभीर आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता सोनी ने अपना बचाव किया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वह उन दो महिलाओं से रास्ते में मिली थीं और चोरी उन महिलाओं ने की है. उन्होंने कहा, 'मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि चोरी गया सामान दुकानदार को वापस मिल जाए.'

दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद वाराणसी के व्यापारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2026 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).