कंगना रनौत के नए घर में पहली बार पहुंचे भांजे पृथ्वीराज चंदेल, एक्ट्रेस ने आरती उतारकर हलवे के साथ किया ग्रैंड वेलकम (See Pics)
गृह प्रवेश की पूजा होने के बाद कंगना अपने भांजे पृथ्वीराज चंदेल के साथ मस्ती कर रही हैं. ये बात सभी जानते हैं कि कंगना अपनी बहन रंगोली के बेटे पृथ्वीराज के प्रति काफी स्नेह रखती हैं और ऐसे में उनके साथ अक्सर उनकी फोटोज भी देखने को मिली हैं.
बॉलीवुड की क्वीन कही जानेवाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने नए घर की हाल ही में गृह प्रवेश पूजा का आयोजन किया जहां उनके माता-पिता, बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) समेत पूरा परिवार एक साथ नजर आया. लॉकडाउन (Lockdown) में जहां लोग अपने परिवार के साथ घर पर हैं वहीं कंगना भी अपने इस समय को बेहद से के साथ परिवार के साथ बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर कंगना की लेटेस्ट फोटोज देखने की मिली है जिसमें वो अपने परिवार के साथ कैंडिड अंदाज में नजर आ रही हैं.
रंगोली ने इस प्यारभरी फोटोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "कंगना ने अपने नए घर पर भांजे पृथ्वीराज की पहली विजिट का आरती, किसेस और मिठाइयों के संग मनाया जश्न."
#KanganaRanaut celebrates her nephew Prithvi’s first visit to her sister Rangoli’s new house with aarti, kisses and sweets🥰 pic.twitter.com/s139eJps8W
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 1, 2020
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल के लिए इंटीरियर डिजाइन किया नया घर
तस्वीरों में देखा गया कि गृह प्रवेश की पूजा होने के बाद कंगना अपने भांजे पृथ्वीराज चंदेल (Prithviraj Chandel) के साथ मस्ती कर रही हैं. ये बात सभी जानते हैं कि कंगना अपनी बहन रंगोली के बेटे पृथ्वीराज के प्रति काफी स्नेह रखती हैं और ऐसे में उनके साथ अक्सर उनकी फोटोज भी देखने को मिली हैं.
View this post on Instagram
कंगना की ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल (Viral) हो रही है जिसमें इनकी बॉन्डिंग देखकर फैंस भी काफी खुश हैं. बात करें फिल्मों की तो कंगना हाल ही में फिल्म 'पंगा' (Panga) ने नजर आईं थी. इस फिल्म के बाद अब वो जल्द ही फिल्म 'थलाइवी' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

