West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. वेस्टइंडीज फिलहाल +5.350 के शानदार नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर मौजूद है. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज की टीम ने अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की थी. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में 219 रन बना चुके हैं, जबकि गुडाकेश मोटी 10 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने अपने पिछले मुकाबले में भारत को 76 रन से हराया था. टीम के कप्तान एडेन मार्करम 182 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, जबकि मार्को यानसेन 11 विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs SA T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 29 मुकाबले खेेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज ने 15 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने चार मैच जीते हैं और वेस्टइंडीज को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 47वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (WI vs SA T20 World Cup 47th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले यानी 2:30 बजे होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले 47वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (WI vs SA T20 World Cup 47th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 47वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch WI vs SA T20 World Cup 47th Match Live Streaming In India)

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs SA 47th Match Playing Prediction)

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ, जेडन सील्स.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी.

नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.