Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 44th Match Live Toss And Scorecard Update: आज यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में पहुंची है. वहीं जिम्बाब्वे ने भी दमदार खेल दिखाकर इस चरण में जगह बनाई है. इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमें अपने इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी हैं. यह भी पढ़ें: England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Stats And Preview: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड को पहली बार हरा पाएगा पाकिस्तान? मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

मुंबई में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ZIM vs WI 44th Match Playing XI)

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard)

वेस्टइंडीज ने ग्रुप चरण में इंग्लैंड, नेपाल और इटली को हराकर अपनी ताकत दिखाई थी. शाई होप, रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. वहीं जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा, रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजराबानी टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं.

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में अकील होसेन, जेसन होल्डर, रिचर्ड नगरावा और वेलिंगटन मसाकाद्जा जैसे गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 44वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.