बॉलीवुड

सिंगिंग सेंसेशन मैथिली ठाकुर ने गाया ‘टाइटैनिक’ का हिट सॉन्ग ‘My Heart Will Go On’, जीता फैंस का दिल (See Video)

मधुबनी बिहार की रहने वाली मैथिली ने इंटरनेट क जरिए पानी लाइव परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीता. उन्होंने कई सारी भाषाओं में लोकगीत, बॉलीवुड गीत, ग़ज़ल गाकर लोगों का दिल जीता. अब उन्होंने हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'टाइटैनिक' का सबसे हिट गाना 'माय हार्ट विल गो ऑन' गाया है जिसका वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर शेयर किया है.

सिंगिंग सेंसेशन मैथिली ठाकुर ने गाया ‘टाइटैनिक’ का हिट सॉन्ग ‘My Heart Will Go On’, जीता फैंस का दिल (See Video)
मैथिली ठाकुर (Photo Credits: Youtube)

Maithili Thakur Music Videos: मशहूर क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर इन दिनों इंटरनेट की मशहूर सिंगिंग सेंसेशन बनी हुई हैं. मधुबनी, बिहार (Bihar) की रहने वाली मैथिली ने इंटरनेट क जरिए पानी लाइव परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीता. उन्होंने कई सारी भाषाओं में लोकगीत, बॉलीवुड गीत, ग़ज़ल गाकर लोगों का दिल जीता. अब उन्होंने हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'टाइटैनिक' (Titanic) का सबसे हिट गाना 'माय हार्ट विल गो ऑन' (My Heart Will Go On) गाया है जिसका वीडियो उन्होंने यूट्यूब (Youtube) पर शेयर किया है.

इस गाने को लोकप्रिय गायिका सेलिन डियॉन (Celine Dion) ने गाया था जो विश्वभर में बेहद पसंद किया गया. आज मैथिली ने बेहद खूबसूरती से इस गाने को गाया है. भजन और फोक संगीत गाने वाली मैथिली ने जितनी मधुरता के साथ इस इंग्लिश गाने को गाया है उसे देखकर भी फाइनस काफी खुश हैं और वीडियो पर कमेंट करके उनकी सराहना कर रहे हैं.

देखें मैथिली द्वारा गाया गया इस गाने का नया वर्जन:

ये भी पढ़ें: स्टेज पर खड़ी रानू मंडल का गाना सुनना चाहते थे लोग, सिंगिंग सेंसेशन ने कहा- Omg, मैं भूल गई, देखें Viral Video

आपको बता दें कि मैथिली के साथ तबले पर उनके भाई रिशव ठाकुर (Rishav Thakur) और कोररस में भाई अयाची ठाकुर (Ayachi Thakur) साथ देते हैं. इन तीनों की जोड़ी ने मिलकर मानों इंटेरनेट पर धमाल मचा रखा है. उन्होंने हाल ही में मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स' और जश्न-ए-रेखता (Jashn-E-Rekhta) जाने माने कार्यक्रमों में भी परफॉर्म किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).