मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
सोनम कपूर ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए मीडिया को अपने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'खूबसूरत' की कास्टिंग के दौरान कोई भी मेल एक्टर उनके साथ काम करने को राजी नहीं था. वजह थी फिल्म का टाइटल 'खूबसूरत'. जब कोई भी एक्टर सोनम के साथ काम करने को आगे नहीं आया तब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान उनके साथ काम करने आगे आए.
ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में शौपिंग करने निकल इथे जब एक शो स्टोर में उन्होंने नाइकी के 27 लाख रूपए के जूते देखें/ इतने महंगे जूते देखकर तो ऋषि कपूर भी हैरान रह गए और इस बात को लेकर मजाक उड़ाते हुए उन्होंने ट्विटर पर उन जूतों की फोटो शेयर की
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है. सुहान लंदन के 'Ardingly कॉलेज' में पढ़ाई कर रही थी. उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी के बाद गौरी और उन्होंने कॉलेज में ही लंच किया जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कहा जा रहा है कि आर्टिफिशियल मशीन की मदद से बरसाती बादल तैयार किए जाते हैं. इसके जरिए इंसान जहां चाहे वहां बरसात ला सकता है. लेकिन बाद में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो की सच्चाई बताते हुए इसे गलत ठहराया. लोगों का कहना है कि ये वीडियो असल में नासा के राकेट इंजन को टेस्ट करने के लिए तैयार की गई है
वाल्ट डिज्नी स्टूडियोज की आनेवाली फिल्म 'द लायन किंग' का शानदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान की आवाज में दमदार डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं. फिल्म के इस ट्रेलर को किंग खान ने खुद अपने ट्विटर पर शेयर किया है. फिल्म में शाहरुख ने 'मुफासा' के किरदार को अपनी आवाज दी है
तबरेज आलम लिंचिंग केस को लेकर स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर शेयर किया था. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आईपीएस अफसर विपुल अग्रवाल ने स्वरा पर तंज कसा. इस बात को लेकर स्वरा चिढ़ गईं और उन्होंने तुरंत उस अफसर को सरेआम खरीखोटी सुनाते हुए कह दिया कि उन्हें अपना काम करना चाहिए.
आमिर खान की बेटी ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया. सोशल मीडिया पर अब उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाया जा रहा है
आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चलते मीडिया में छाई हुई हैं. इरा ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन इंटरनेट पर उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है. इसी के साथ अब सोशल मीडिया पर उनका नया वीडियो देखने को मिला है जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड मिशाल खान के साथ नजर आईं.
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने जेठ जो जोनस की शादी के लिए पेरिस में पूरे परिवार के साथ मौजूद हैं. इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया हयाई जिसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ याच पर मौजूद थी. उस दौरान प्रियंका लड़खड़ाकर गिरती हुईं नजर आईं. लेकिन सही वक्त पर निक ने उन्हें थाम लिया वरना प्रियंका काफी चोटिल भी हो सकती थी
बिहार के मुज्जफरपुर में एन्सेफलाइटिस नामकी बीमारी के कारण 100 से भी ज्यादा बच्चों की मौत हो गई. इस घटना ने देशभर में लोगों को हैरान कर दिया है. बॉलीवुड के नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर पंकज त्रिपाठी ने ट्विटर पर इस मामले में अपना दुःख व्यक्त करते हुए पोस्ट लिखा है.
मेनचेस्टर में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में भारत को बड़ी जीत हासिल हुई तो वहीं पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स को उनके देश में शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है. एक फैन ने सरेआम सरफराज का जब मजाक उड़ाया तो बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख का दिल भर आया और उन्होंने ट्विटर पर उस फैन की क्लास लगा दी.
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई. फिल्म की रिलीज के बाद अब इसके नतीजे भी सामने आ गए हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि दर्शकों को शाहिद की ये फिल्म पसंद आई है. फिल्म को पहले दिन पर 17 करोड़ की ओपनिंग मिली है
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान का हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सुहाना अपने शानदार अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो को सुहाना के एक फैन क्लब ने इंटरनेट पर शेयर किया है
सलमान खान ने अब्दुल्लाह खान ने नामके इस फिटनेस ट्रेनर को अपने कंधे पर उठाकर उनके साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि ये मेरा भतीजा है और वो बेहद स्ट्रॉन्ग है. सोशल मीडिया उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है
आमिर खान और करीना कपूर की लाजवाब जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म '3 इडियट्स' में खब पसंद किया और अब वो जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म की घोषणा आमिर ने इस साल अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने की थी. आज खबर आई है कि फिल्म में करीना कपूर भी नजर आएंगी.
बॉलीवुड में विलन का किरदार निभाने के लिए मशहूर अमरीश पुरी की आज 87वीं जयंती है. उनके जन्मदिन के मौके पर गूगल ने भी स्पेशल डूडल बनाकर उन्हें खास अंदाज में याद किया है.
कियारा आडवाणी ने अपने इंटरव्यू में जो बोल्ड स्टेटमेंट दिया है उसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए. कियारा ने कहा कि अगर वो सेम सेक्स रिलेशनशिप में होती तो वो दीपिका पादुकोण को अपना पार्टनर चुनती क्योंकि दीपिका लाजवाब हैं. कियारा और शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
सलमान खान ने योग दिवस के मौके पर अपने अनोखे स्टाइल में इसे सेलिब्रेट किया है. सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शर एकीय है जिसमें वो उंचाई पर चढ़कर स्विमिंग पूल में बेक फ्लिप मार्के डाइव करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनक ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.
अंतरराष्ट्रिय योग दिवस 2019 के मौके पर आज अक्षय कुमार ने अपनी मां की एक फोटो को शेयर करके बताया कि उनकी मॉम ने अब 75 साला की उम्र में जाकर योगा करना शुरू किया है. अक्षय ने इस बात पर खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है.
सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ ही टीवी शोज पर भी अपनी बादशाहत कायम कर रहे हैं. अपने पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस' के 13 वें सीजन के लिए वो तकरीबन 403 करोड़ रूपए फीस के तौर पर लेंगे. यानी कि पिछले सीजन से लगभग 100 करोड़ रूपए उन्हें ज्यादा मिलेंगे. शो पर सलमान महज 26 एपिसोड में नजर आएंगे. इसके लिए चैनल और सलमान के बीच ये बड़ी डील हुई है.