सुहाना खान का हॉट डांस वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा है बवाल
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान का हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सुहाना अपने शानदार अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो को सुहाना के एक फैन क्लब ने इंटरनेट पर शेयर किया है
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपने फैशन स्टेटमेंट और अपने शानदार अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू में अभी समय है लेकिन इंटरनेट पर उनके चाहनेवालों की तादाद तेजी से बढ़ती ही जा रही है. सुहाना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (viral) हो रहा है जिसमें वो अपने हॉट अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं.
इस वीडियो को सुहाना के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सुहाना अभी पढ़ाई कर रही हैं और ऐसे में उन्हें अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताना काफी पसंद है.
इंटरनेट पर उनकी ज्यादातर तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करती हुईं नजर आती हैं. गौरतलब है कि शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान जहां डायरेक्टर बनना चाहते हैं वहीं सुहाना एक्टर बनना चाहती हैं.
बॉलीवुड में अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) सुहाना की खास दोस्त हैं और इन्हें अक्सर एक साथ डिनर और मूवी आउटिंग्स पर मीडिया द्वारा एक साथ स्नैप किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2019 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

