बॉलीवुड

सोनम कपूर का खुलासा, कहा- कोई हीरो मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था क्योंकि फिल्म का नाम 'खूबसूरत' था

सोनम कपूर ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए मीडिया को अपने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'खूबसूरत' की कास्टिंग के दौरान कोई भी मेल एक्टर उनके साथ काम करने को राजी नहीं था. वजह थी फिल्म का टाइटल 'खूबसूरत'. जब कोई भी एक्टर सोनम के साथ काम करने को आगे नहीं आया तब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान उनके साथ काम करने आगे आए.

सोनम कपूर का खुलासा, कहा- कोई हीरो मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था क्योंकि फिल्म का नाम 'खूबसूरत' था
सोनम कपूर और फवाद खान (Photo Credits: Instagram)

साल 2014 में रिलीज हुई शशांक घोष (Shashanka Ghosh) निर्देशित सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और फवाद खान (Fawad Khan) की फिल्म 'खूबसूरत' (Khoobsurat) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म को लेकर सोनम ने अब कुछ खुलासे किए हैं जो बेहद कम लोग ही जानते हैं. सोनम ने बताया कि इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड का कोई भी मेल एक्टर काम नहीं करना चाहता था. उसकी वजह थी फिल्म का टाइटल 'खूबसूरत'.

काफी लोगों को अप्रोच करने के बाद फिल्म के मेकर्स ने पाकिस्तानी एक्टर (Pakistani actor) फवाद खान को ये फिल्म ऑफर की और वो मान गए. सोनम ने फिल्मफेयर को दिए हुए अपने इंटरव्यू में कहा, "मैं बता नहीं सकती हूं कि 'आयशा' (Aisha) फिल्म बनाना मेरे लिए कितना मुश्किल था. क्या आप जानते हैं कि 'खूबसूरत' बनाना भी कितना मुश्किल था? कोई हीरो मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था क्योंकि फिल्म का नाम 'खूबसूरत' था. इसके बाद हमें पाकिस्तान से फवाद खान को लाना पड़ा. फिर देखिए क्या हुआ. फवाद वहां बड़े स्टार थे. उनमें आत्मविश्वास था."

सोनम का मानना है कि स्टारकिड होने के बावजूद वो इसका हिस्सा नहीं रही हैं. सोनम ने कहा, "जब मैं इंडस्ट्री में आई थी तो सभी ने कहा कि मैं सिल्वर स्पून के साथ पैदा हुई हूं. उन्हें नहीं पता था कि मैंने 'सावारिया' के लिए ऑडिशन दिया था. इसके बाद 'दिल्ली 6' के लिए भी ऑडिशन दिया. मैंने अपनी फिल्मों को अपने टैलेंट के दम पर पाया."

बात करें मौजूदा फिल्मों की तो सोनम इन दिनों 'द जोया फैक्टर' (The Zoya Factor) पर काम कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान (Dulquer Salmaan) नजर आएंगे. ये फिल्म इस साल 20 सितंबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).