प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ ऐसा हादसा, पति निक जोनस की सूझबूझ से बची, देखें VIDEO
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने जेठ जो जोनस की शादी के लिए पेरिस में पूरे परिवार के साथ मौजूद हैं. इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया हयाई जिसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ याच पर मौजूद थी. उस दौरान प्रियंका लड़खड़ाकर गिरती हुईं नजर आईं. लेकिन सही वक्त पर निक ने उन्हें थाम लिया वरना प्रियंका काफी चोटिल भी हो सकती थी
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ का भी खूब लुत्फ उठा रही हैं. इन दिनों प्रियंका अपने परिवार के साथ पेरिस (Paris) में मौजूद हैं. दरअसल, उनके जेठ जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) दुबारा शादी करने जा रहे हैं. ऐसे में पूरा जोनस परिवार एक साथ वहां मौजूद हैं.
सोशल मीडिया और अब एक वीडियो वायरल (viral) हो रहा है जिमसें प्रियंका और अपने पति निक जोनस के साथ याच पर मौजूद थी. इस दौरान देखा गया कि प्रियंका याच के किनारे पर खड़ी थी.
तभी अचानक प्रियंका लड़खड़ाकर गिरने लगी. लेकिन इसी दौरान निक ने प्रियंका को थाम लिया और उन्हें गिरने से बचा लिया. गनीमत रही कि प्रियंका गिरने से बच गईं वरना उन्हें काफी चोटें भी आ सकती थी.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ये पूरी घटना साफतौर और देखी जा सकती है. बात करें प्रियंका के प्रोफेशनल लाइफ की तो जल्द ही फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के साथ बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

