बॉलीवुड

आमिर खान की बेटी इरा इस शख्स को कर रही हैं डेट, इंटरनेट पर फॉलोअर्स को बताई ये बात 

आमिर खान की बेटी ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया. सोशल मीडिया पर अब उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाया जा रहा है

आमिर खान की बेटी इरा इस शख्स को कर रही हैं डेट, इंटरनेट पर फॉलोअर्स को बताई ये बात 
आमिर खान और बेटी इरा खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) जितना मीडिया स्पॉटलाइट से दूर रहना पसंद ही करते हैं. ठीक इसी तरह उनकी बेटी इरा भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर इरा की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर इरा की कई सारी फोटोज वायरल होने लगी है जिसमें वो अपने एक मेल फ्रेंड के साथ नजर आईं.

इस शख्स को देखकर फैंस सवाल करने लगे कि कहीं इरा उन्हें डेट तो नहीं कर रही? हाल ही में एक फैन ने इंस्टाग्राम पर इरा से सवाल किया कि क्या वो रिलेशनशिप में हैं? इसपर इरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उस शख्स के साथ अपनी फोटो शेयर की और उन्हें टैग भी किया. इस फोटो में इरा उस व्यक्ति को हग करती हुईं नजर आईं.

 

View this post on Instagram

 

Hope your Spring Break was sunny and smiley as @mishaalkirpalani's, which of course, I piled onto ❤❤❤ 📸 @sahirahoshidar

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

इस शख्स का नाम है मिशाल कृपलानी (Mishal Kirpalani). इरा ने अपने इस पोस्ट से इस बात को कन्फर्म कर दिया कि वो मिशाल को डेट कर रही हैं. आपको बता दें कि मिशाल एक आर्टिस्ट हैं जिन्होंने अपने म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है.

इरा और मिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ कई सारी फोटोज शेयर भी शेयर की हैं जिसमें इन दोनों की बॉन्डिंग भी देखी जा सकती है.

इरा ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल (viral) हो रही थी. इन तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2019 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).