बॉलीवुड

आमिर खान की इस फिल्म में हुई करीना कपूर की एंट्री, मिलकर धमाल मचाएगी ये बॉलीवुड जोड़ी

आमिर खान और करीना कपूर की लाजवाब जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म '3 इडियट्स' में खब पसंद किया और अब वो जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म की घोषणा आमिर ने इस साल अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने की थी. आज खबर आई है कि फिल्म में करीना कपूर भी नजर आएंगी.

आमिर खान की इस फिल्म में हुई करीना कपूर की एंट्री, मिलकर धमाल मचाएगी ये बॉलीवुड जोड़ी

आमिर खान (Aamir Khan) ने जबसे अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) की घोषणा की थी तभी से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में जहां आमिर खान लीड रोल में होंगे वहीं इसमें फीमेल लीड को लेकर असमंजस बना हुआ था. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर के साथ करीना कपूर (Kareena Kapoor) इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगी.

आमिर और करीना की जोड़ी ने फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots) से दर्शकों का मनोरंजन किया. इस फिल्म के बाद अब ये दोनों 'लाल सिंह चड्ढा' में एक साथ काम करने जा रहे हैं. एक मीडिया पोर्टल पर छपी खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ये आमिर की ख्वाहिश थी कि फिल्म में करीना फीमेल लीड का रोल निभाएं. फिलहाल वो लंदन (London) में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) की शूटिंग में व्यस्त हैं. अगले महीने वो अपने टीवी शो को लेकर मुंबई आएंगी. इसी दौरान उनकी कास्टिंग को लेकर उनसे बातचीत की जाएगी. बॉम्बे टाइम्स पर छपी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि बेबो इस फिल्म में नजर आएंगी.

फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots) के अलावा ये करीना और आमिर फिल्म 'तलाश: द आंसर लाइज विदइन' (Talaash: The Answer Lies Within) में भी काम कर चुके हैं.

आपको बता दें कि इस साल अपने बर्थडे सेलिब्रेशन्स के दौरान आमिर खान ने मीडिया के सामने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की घोषणा की थी. उन्होंने बताया था कि ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2019 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).