शाहरुख खान की बेटी सुहाना हुईं ग्रेजुएट, कॉलेज ने दिया ये बड़ा सम्मान
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है. सुहान लंदन के 'Ardingly कॉलेज' में पढ़ाई कर रही थी. उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी के बाद गौरी और उन्होंने कॉलेज में ही लंच किया जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना (Suhana Khan) अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही लोगों के बीच मशहूर सेलेब्रिटी बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज काफी वायरल (viral) होती हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं. अब बताया जा रहा है कि सुहाना ने अपनी ग्रेजुएशन (graduation) पूरी कर ली है. उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी पर मॉम गौरी खान (Gauri Khan) भी कॉलेज पहुंची और अपनी बेटी के इस महत्वपूर्ण पल में उनका साथ दिया.
गौरी ने सोशल मीडिया पर सुहाना की एक फोटो शेयर की है. फोटो शेयर करके उन्होंने बताया कि सुहाना के कॉलेज में मौजूद हैं और ग्रेजुएशन सेरेमनी के बाद उनके साथ लंच कर रही हैं. बता दें कि सिहाना लंदन के 'Ardingly कॉलेज' (Ardingly College) से पढ़ाई कर रही थी.
इतना ही नहीं खास बात ये भी रही कि ग्रेजुएशन के साथ ही सुहाना को कल्चरल एक्टिविटज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. गौरी ने एक और पोस्ट शेयर किया और लिखा, "ड्रामा में अतुलनीय योगदान के लिए रस्सेल कप."
आपको बता दें कि सुहाना को एक्टिंग का काफी शौक है और वो एक्ट्रेस भी बनना चाहती हैं. शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने उनका प्ले देखा था और वो सुहाना की परफॉर्मेंस से काफी खुश भी थी. आपको बता दें कि सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू के विषय पर शाहरुख ने कहा था कि उके बच्चे जो भी काम करने चाहे उसके लिए वो आजाद हैं लेकिन पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

