बॉलीवुड

कियारा आडवाणी का बोल्ड स्टेटमेंट, कहा- सेम सेक्स रिलेशनशिप में होती तो दीपिका पादुकोण को अपना पार्टनर चुनती

कियारा आडवाणी ने अपने इंटरव्यू में जो बोल्ड स्टेटमेंट दिया है उसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए. कियारा ने कहा कि अगर वो सेम सेक्स रिलेशनशिप में होती तो वो दीपिका पादुकोण को अपना पार्टनर चुनती क्योंकि दीपिका लाजवाब हैं. कियारा और शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

कियारा आडवाणी का बोल्ड स्टेटमेंट, कहा- सेम सेक्स रिलेशनशिप में होती तो दीपिका पादुकोण को अपना पार्टनर चुनती
कियारा आडवाणी और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर उनके फैंस के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए. फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) का जोरों शोरों से प्रचार कर रही कियारा ने से हाल ही में सवाल किया गया कि अगर वो सेम सेक्स रिलेशनशिप (same sex relationship) में होती तो वो किसी अपना पार्टनर चुनती? इसपर कियारा ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम चुना.

कियारा ने कहा, "मुझे लगता है दीपिका पादुकोण लाजवाब हैं. इसलिए मैं उन्हें चुनती." गौरतलब है कि शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' लव और रिलेशनशिप पर आधारित है और में इन्हें इंटरव्यूज के दौरान कई सारे चटपटे सवाल भी पूछे गए जिसका इन्होंने बेबाकी से जवाब दिया.

ये भी पढ़ें: कियारा आडवाणी का शॉकिंग खुलासा, सलमान खान की सलाह पर बदला अपना नाम, आलिया भट्ट हैं बड़ी वजह !

कियारा ने अपने एक चैट शो में ये भी रिविल किया था कि उनका असली नाम आलिया (Alia) है. लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें नाम बदलने का सुझाव दिया था क्योंकि बॉलीवुड में पहले ही एक आलिया मौजूद थी.

ऐसे में उन्होंने उनकी सलाह को ध्यान में रखते हुए अपना नाम कियारा रख लिया था. बात करें फिल्म 'कबीर सिंह' की तो ये आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से मिलाजुला रिस्पोंस मिल रहा है. वहीं फिल्म में शाहिद के काम को भी खूब सराहा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).