आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड संग किया ऐसा डांस, VIDEO में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चलते मीडिया में छाई हुई हैं. इरा ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन इंटरनेट पर उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है. इसी के साथ अब सोशल मीडिया पर उनका नया वीडियो देखने को मिला है जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड मिशाल खान के साथ नजर आईं.
आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इंटरनेट पर इरा और उनके बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी (Mishal Kriplani) की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इरा असल में मिशाल नामके व्यक्ति को डेट कर रही हैं. मिशाल के इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार, वो एक आर्टिस्ट हैं और साथ ही म्यूजिक कम्पोजिंग में भी रूचि रखते हैं.
सोशल मीडिया पर अब इरा और मिशा का एक वीडियो वायरल (viral) हो रहा है जिसमें ये दोनों एक दूसरे के साथ मस्तीभरे अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैंइंटरनेट पर आए इस वीडियो में इरा और मिशाल के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री भी साफतौर पर देखी जा सकती है.
इस वीडियो को खुद इरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे अब तक 40 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इरा और मिशाल के सोशल मीडिया पोस्ट्स एक दूसरे के साथ अपने फोटोज और वीडियो से भरे पड़े हैं. इससे भी इस बात का पता चलता है कि ये दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

