मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
अंतरराष्ट्रिय किसिंग डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के उस ऑन स्क्रीन कपल के बारे में जिनकी किसिंग सीन सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई.
रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देखें उनका ये पहला ऑडिशन वीडियो जो इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है. इस वीडियो में रणवीर हमेशा की तरह ही अपने कॉन्फिडेंट और मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के बाद कंगना अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को लेकर चर्चा में थी. अब इसी बीच उनकी अगली फिल्म 'धाकड़' से उनके फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. फिल्म के इस पोस्टर में कंगना हाथों में बंदूक ली हुईं अपने बेबाक अंदाज में नजर आ रही हैं.
कबीर खान की फिल्म '83' से आज रणवीर सिंह ने अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर पूरी तरह से उनके लुक में ढले हुए नजर आ रहे हैं. आज अपने 34वें जन्मदिन पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना लुक शेयर किया है.
प्रिंस नरूला के भाई रुपेश कैनेडा डे मनाने वहां एक बीच पर गए हुए थे जब तेज लहरें उन्हें बहा ले गई. रुपेश को स्विमिंग नहीं आती थी जिसके चलते वो खुदको बचा नहीं पाए. इस घटना से प्रिंस और इनका पूरा परिवार सदमे में है.
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के निशाने पर अब दीपिका पादुकोण आ गई हैं. रंगोली ने अब ट्विटर पर दीपिका पादुकोण को फटकारते हुए कहा है कि इन्हें मेंटल शब्द से प्रॉब्लम थी और अब डिप्रेशन के नाम पर पब्लिसिटी हासिल कर रही हैं. रंगोली ने दीपिका के फाउंडेशन द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट करते हुए ये बात कही है.
यूट्यूब जगत के जाने माने स्टार भुवन बाम ने आज इंस्टाग्राम पर बोतल कैप चैलेंज का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो अपने प्रसिद्ध बीबी की वाइन्स के किरदार समीर के अंदाज में इस चैलेंज को पूरा करते हुए नजर आए. आप भी देखें ये वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों को बताया था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं. एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में अपना उपचार करवाया जिसके बाद वो भारत लौट आईं. कैंसर के साथ सोनाली के इस जंग को अब 1 साल पूरे हो गए हैं और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी इस मुश्किल घड़ी की दास्तां को बयां किया है
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में उनके साथ काम कर रहे इस एक्टर को हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. खबरों के अनुसार, ट्रीटमेंट के लिए सलमान ने उनकी बड़ी सहायता की. फिल्म में सलमान खान की पुलिस टीम में नजर आए दद्दी पांडे को मुंबई के गोरेगांव स्थित एक अस्पताल में भारती कराया गया है.
5 जुलाई के इस दिन को अंतरराष्ट्रिय बिकनी दिवस के रूप में मनाया जाता है. आज के दिन ही पेरिस के फैशन डिजाइनर लुईस रियर्ड ने 1946 बिकिनी फैशन को लोगों के सामने लाया था. हर तरफ बिकिनी का चलन तेजी से फैला और ये ऐसी ड्रेस है जो हमेशा से फैशन में रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी बिकनी पहनकर फिल्म इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाया. इन हॉट फोटोज पर डालें एक नजर
कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर ने बीते दिनों न्यूयॉर्क में बॉलीवुड के चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से मुलाकात की. नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो भी शेयर की है जो अब तेजी से वायरल हो रही है.
प्रो कबड्डी लीग 2019 में इस बार अक्षय कुमार गेस्ट कमेंटेटर के रूप में नजर आएंगे. जानकारी के अनुसार, अक्षय ने इसके लिए प्रोमो वीडियो भी शूट कर लिया है. इन दिनों वो परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गए हुए हैं. मुंबई में 27 जुलाई को दो मैच खेले जाएंगे. इनमें यू मुंबा-पुणेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर और बंगाल वारियर के बीच मैच होंगे
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. उनके बॉयफ्रेंड के निधन के चलते उन्हें गहरा धक्का लगा है. त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया और उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया
ये मामला हैदराबाद के कुकटपल्ली क्षेत्र का है जहां ऋतिक रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है. एक व्यक्ति ने पुलिस की गई अपनी शिकायत में कहा कि कल्ट.फिट फिटनेस चैन के ब्रैंड एम्बेसडर ऋतिक ने इसके प्रचार में जो वादे किए उसे पूरा नहीं किया गया जबकि उनसे पूरे पैसे वसूले गए हैं. इस बात को लेकर व्यक्ति ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को लेकर जोधपुर कोर्ट ने फरमान जारी करते हुए कहा कि अगर वो अगली सुनवाई के दौरान पेश नहीं होते हैं तो उनकी जमानत को रद्द कर दी जाएगी. ऐसे में अब सलमान खान की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है
टाइगर श्रॉफ ने बेहद शानदार अंदाज में बोतल कैप चैलेंज को पूरा किया है. बॉलीवुड में सबसे पहले अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को पूरा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था. अब टाइगर ने इस चैलेंज को और भी कठिन बनाते हुए ये कारनामा कर दिखाया है.
जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. संजय लीला भंसाली के साथ उनकी फिल्म 'मलाल' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है और ऐसे में मिजान ने एक चैट शो पर कई मजेदार खुलासे किए. यहां उन्होंने ये भी कहा कि वो नव्या नवेली नंदा के साथ शादी करना चाहेंगे
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव हाल ही में कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे. सोशल मीडिया पर नीतू सिंह ने कपिल देव और ऋषि कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर की है. इस फोटो में ऋषि पहले से काफी स्वस्थ नजर आ रहे हैं.
लोकसभा चुनाव 2019 में तृणमूल कांग्रेस की सीट पर शानदार जीत हासिल करने वाली नुसरत जहां की आज रिसेप्शन पार्टी रखी गई है. इस पार्टी में देशभर की कई नामचीन हस्तियां नजर आएंगी. अपनी रिसेप्शन से पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर ये खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान विराट कोहली कुछ इस अंदाज में अपना स्ट्रेस कम करते हुए नजर आए. क्रिकेट मैच के बाद बचे हुए समय को उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्पेंड क्या. इंग्लैंड की सड़कों पर वो उनके साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए. देखें ये फोटोज