मनोरंजन

BB Ki Vines के समीर ने पूरा किया बोतल कैप चैलेंज, देखें ये भुवन बाम का फनी वीडियो 

यूट्यूब जगत के जाने माने स्टार भुवन बाम ने आज इंस्टाग्राम पर बोतल कैप चैलेंज का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो अपने प्रसिद्ध बीबी की वाइन्स के किरदार समीर के अंदाज में इस चैलेंज को पूरा करते हुए नजर आए. आप भी देखें ये वीडियो

BB Ki Vines के समीर ने पूरा किया बोतल कैप चैलेंज, देखें ये भुवन बाम का फनी वीडियो 
भुवन बाम (Photo Credits: Instagram)

बोतल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) का खुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यूट्यूबर भुवन बाम (Bhuvan Bam) ने भी अब सोशल मीडिया पर इस चैलेंज को अपनाते हुए अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में भुवन अपने पॉपुलर 'बीबी की वाइन्स' (BB Ki Vines) शो के करैक्टर समीर के अंदाज में नजर आए. भुवन ने कहा कि समीर ने बोतल कैप चैलेंज को अपने अनोखे स्टाइल में पूरा किया है.

इस वीडियो को भुवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करके उन्होंने कैप्शन दिया, "समीर घर आया और उसने इस चैलेंज को स्वीकार किया. अब मैं इस चैलेंज के लिए विक्की कौशल और हार्दिक पंडया को नोमिनेट करता हूं."

इंटरनेट पर भुवन के इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं. एक तरफ जहां कई लोगों ने इस चैलेंज को गंभीरता से लेते हुए पूरा वहीं भुवन समेत अन्य कई आर्टिस्ट्स ने अपने कॉमिक अंदाज में इस चैलेंज को अपनाया.

एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और बोतल कैप चैलेंज को अपनाया. वीडियो को शेयर करके उन्होंने कहा कि बोतल की कैप उनसे तो हाथ से ही खुल गई.

 

View this post on Instagram

 

Mujhse toh haath se hee khul gaya

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोग ठहाके मारकर हंस रहे हैं और उनका ये वीडियो काफी वायरल (viral) भी हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).